मुंबई। मुंबई के तिलक नगर इलाके में शिवसेना शिंदे गट की महिला उपशाखा प्रमुख सहित 4 पर होटल की जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार होने की जानकारी मिली है। चेंबूर तिलक नगर कॉलोनी में रियल डिलीशियस नामक एक होटल है।जिसको यहां की शिवसेना शिंदे गट की महिला पदाधिकारी सोनी सिंह ने प्रियंका ठाकुर नामक युवती से किराए पर लिया था।उसके बाद यहां के तथाकथित दीपक जैसवार नामक युवक को अपना पार्टनर बनाया था। जिसके खिलाफ तिलकनगर पुलिस स्टेशन में पहले से कई मामले दर्ज हैं।उसके बाद सोनी सिंह ने अपने पद की धौंस दिखाकर अपने साथी राजेन्द्र गुप्ता और अविनाश पासी के साथ मिलकर होटल की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर हड़पने का प्लान बनाया था।पीड़ित व उक्त होटल की मालकिन प्रियंका ठाकुर को जब इसकी भनक लगी तो उसने इसकी शिकायत तिलक नगर पुलिस से की।पुलिस ने उक्त शिकायत के बाद करीब 5 महीनों तक इस मामले की छानबीन करके आखिरकार उपरोक्त लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।जीके बाद शनिवार 8 अप्रैल को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यहां के एक अधिकारी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया की पुलिस ने सोनी सिंह,दीपक जैसवार और अभिनाश पासी नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जब की राजेन्द्र गुप्ता नामक चौथा आरोपी फरार है। पुलिस के विशेष सूत्र बताते हैं की उपरोक्त सभी आरोपी बहुत ही शातिर हैं।दीपक के खिलाफ इसी तरह के अन्य कई मामले भी दर्ज हैं।सोनी सिंह शिवसेना शिंदे गट की महिला उपशाखा प्रमुख होने के नाते उसने बिजली विभाग के साथ सांठगांठ करके बिजली का बिल भी अपने नाम करवाने का प्रयास की थी।यहां तक की बनावटी सेल एग्रीमेंट भी बनवा लिया था लेकिन पुलिस की गहन छानबीन के बाद आखिरकार इस मामले का खुलासा हुआ और तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए है एक आरोपी अब भी फरार है।
फर्जी पेपर बनाकर होटल हड़पने के मामले में तीन गिरफ्तार

Leave a comment
Leave a comment