मुंबई। मुंबई के तिलक नगर इलाके में शिवसेना शिंदे गट की महिला उपशाखा प्रमुख सहित 4 पर एक होटल की जमीन हड़पने और धोखाधड़ी करने के मामले में में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला है।जिन्हें न्यायालय ने जेल कस्टडी में भेजा है।जब की 26 अप्रैल तक अग्रिम राहत पर बताया जाता है। चेंबूर तिलक नगर कॉलोनी में रियल डिलीशियस नामक एक होटल है।जिसको यहां की शिवसेना शिंदे गट की महिला पदाधिकारी सोनी सिंह ने प्रियंका ठाकुर नामक युवती से किराए पर लिया था।उसके बाद सोनी सिंह ने यहां के एक तथा कथित दीपक जैसवार नामक युवक को अपना पार्टनर बनाया था।जिसके खिलाफ तिलकनगर पुलिस स्टेशन में पहले से कई गंभीर मामले दर्ज बताए जाते हैं।
उसके बाद सोनी सिंह ने अपने पद की धौंस दिखाकर अपने साथी राजेन्द्र गुप्ता और अविनाश पाशी के साथ मिलकर होटल की जमीन के फर्जी कागजात बनाकर हड़पने का प्लान बनाया था।पीड़ित युवती व उक्त होटल की मालकिन प्रियंका ठाकुर को जब बात की भनक लगी तो उसने इसकी शिकायत तिलक नगर पुलिस से लेकर सभी संबंधित विभाग के अधिकारियो से की।पुलिस ने उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए करीब 5 महीने तक इस मामले की छानबीन करके उपरोक्त लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था।जिसके बाद शनिवार 8 अप्रैल को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।यहां के एक अधिकारी ने अपना नाम ना छापने की शर्त पर बताया की पुलिस ने सोनी सिंह,दीपक जैसवार और अभिनाश पाशी नामक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जब की राजेन्द्र गुप्ता नामक चौथा आरोपी 26 अप्रैल तक अग्रिम जमात पर है।
पुलिस के विशेष सूत्र बताते हैं की उपरोक्त सभी आरोपी बहुत ही शातिर दिमाग के हैं।बताया जाता है की सोनी सिंह शिवसेना शिंदे गट की महिला उपशाखा प्रमुख होने के नाते उसने बिजली विभाग के साथ सांठगांठ करके बिजली का बिल भी अपने नाम करवाने का भरपूर प्रयास की थी।यहां तक की बनावटी सेल एग्रीमेंट भी बनवा लिया था लेकिन पुलिस की गहन छानबीन के बाद इस मामले का खुलासा हुआ और तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां दो आरोपियों को ठाणे जेल और सोनी सिंह को भायखला जेल में रखने का आदेश मा.न्यायाधीश ने दिया है।