मुंबई। रमजान का महीना बहुत ही पवित्र माना जाता है। यह पर्व हिंदू, मुस्लिम सिख,ईसाई को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यूं कहा जाय तो एकता और भाईचारे का प्रतीक है पवित्र रमजान महीना। उपरोक्त बातें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुसेन पठान ने गत दिनों अंधेरी में आयोजित अपने जन्मदिन समारोह के अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। बता दें कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तर पश्चिम जिला के पदाधिकारियों ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष हुसेन पठाण का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हुसेन पठान ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है, मेरी मालिक से यही दुआ है की देश में अमन चैन शांति भाईचारा बना रहे और सभी देशवासियों को आने वाले रमजान ईद की मुबारकबाद देता हूं। इस अवसर पर
बधाई देने वालों में मेरी प्रीतम, उस्मान पठान,अब्दुल्लाह शेख, मौज युसुफ खान, शाहनवाज शेख, इरफान सैयद, माज युसूफ खान, अमजद रसूल खान, भूराण शेख,मोहम्मद अफजल शेख सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।