पांच लाख का सोना लेकर हुई रफूचक्कर
मुंबई। तिलक नगर पुलिस की हद में एक घर में केयर टेकर के लिए काम पर आई एक महिला ने करीब 5 लाख के आभूषण की चोरी कर फरार हो गई है।जिसके खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस तलाश कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तिलकनगर पुलिस की हद में रहने वाले एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया है की उनके आत्या की उम्र 83 वर्ष जिसकी देखरेख करने के लिए उन्होंने 20 जनवरी 30 जनवरी मतलब 10 दिन के लिए एक केयर टेकर महिला को रखा था।उक्त केयर टेकर महिला ने करीब 5 लाख का आभूषण चोरी कर फरार हो गई है।तिलक नगर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील काले के निर्देश पर ड्यूटी आफिसर पल्लवी शिसोदे ने 30 जनवरी के दिन मामला दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुनील के निर्देश पर यह मामला डिटेक्शन अधिकारी को सौंपा है।इस मामले की अधिक जांच अब यहां के डिटेक्शन अधिकारी व उनकी टीम कर रही है। इसी तरह चुना भट्टी पुलिस की हद की एक महिला ने मामला दर्ज कराया है की उसके घर के कपाट में रखे गए 3 लाख 63 हजार के सोने के आभूषणों की चोरी हो गई है।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल देसाई के निर्देश पर महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर अश्विनी जाधव ने यह मामला दर्ज कर लिया है।अब इस मामले की जांच भी यहां का डिटेक्शन अधिकारी व उनका स्टॉफ कर रहा है।चोरी के दोनों मामलो में वरिष्ठ अधिकारियो की देखरेख मामले की जांच शुरू होने की जानकारी मिली है।