मुंबई। मानखुर्द पुलिस की हद में आने वाले एक बुद्ध विहार में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिनों मानखुर्द पुलिस ने एक बुद्ध विहार में हुए चोरी के मामले में अपराध क्रमांक 219/2023 भादवी 380,457,34 के तहत मामला दर्ज किया था।वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महादेव कोली की देखरेख में जांच पड़ताल कर पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य आरोपी हो सकते हैं जिसके चलते पकड़े गए आरोपियों के नाम व पहचान गुप्त रखे जा रहे हैं।
मामले की अधिक जांच पुलिस उपनिरीक्षक दीपक धुमाले हवलदार मगरे,अहवाड़,सुधीर मोरे व सन्दीप पाटिल की टीम कर रही है।