मुंबई। वर्तमान में रामनवमी के बाद से पूरे देश में अखंड रामायण के आयोजन की धूम मची हुई है। वहीं दूसरी ओर मानस पाठ करने वाले मंडलों का संगठन, मानस परिवार सेवा ट्रस्ट द्वारा अयोध्या में विशाल पैमाने पर श्री रामचरित मानस पाठ करने का संकल्प लिया गया है जिसके लिए 8अप्रैल को मुंबई से सैकड़ों मंडल के प्रतिनिधि अयोध्या के ट्रेन द्वारा प्रस्थान करेंगे।
जिसकी विदाई देने स्वय महाराष्ट्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्री श्री सुधीर मनगंटीवार उपस्थिति रहेंगे। प्रेस को जारी बयान में बताया गया कि 11, 12अप्रैल को सुग्रीव किला में देश भर के मानस मंडल श्रीरामचरितमानस पाठ करेंगे। , पूर्णाहुति पर संतो, महंतो, संस्कृति के विद्यार्थियों के साथ साथ हजारों लोगों के लिए भंडारा आयोजित किया गया है। बता दें कि मानस परिवार सेवा ट्रस्ट मुंबई में कोरोना काल में,राशन वितरण हर वर्ष हजारों स्कूली बच्चो को नोटबुक वितरित करती है , बीमार व मृत्यु हुए मानस कलाकारों को आर्थिक सहायता दी है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोदकुमार पांडेय अपने सहयोगी,पदाधिकारी व सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ अयोध्या में 6 दिन मानस परिवार के साथ व्यतीत करेंगे।