मुंबई में कल्याण में बेचने का होता था काम, पंतनगर पुलिस ने रिक्शा चोरी के 12 मामले सुलझाए
मुंबई। घाटकोपर पंतनगर पुलिस की हद से चोरी हुए एक रिक्शे की तलाश में जुटी पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार कर 15 रिक्शे बरामद किए हैं।साथ ही साथ कुल बारह चोरी के मामलो को सुलझाने में पुलिस ने सफलता पाई है गौरतलब है की पंतनगर पुलिस की हद से 14 मार्च को एक रिक्शा चोरी हुआ था।जिसकी शिकायत पुलिस ने अपराध क्रमांक 249/2023 भादवी 379 के तहत दर्ज किया था।इस मामले की जांच एपीआई खरात,पीएसआई टाकमोघे व सागर खोन्द्रे व उनकी टीम कर रही थी।इसी बीच पुलिस को सुचना मिली की कल्याण द्वारली निवासी आनंद बबन सोनावणे यह चोरी का काम किया है।और इसके चोरी हुए अन्य रिक्शे भी उसी ने चोरी कर कल्याण में ले जाकर बेचे हैं।इस जानकारी को पक्की कर पुलिस के उपरोक्त अधिकारी दिन रात मेहनत कर आरोपी को गिरफ्तार किए।उससे कड़ाई से पूछतांछ करने पर उसने 9 रिक्शा पंतनगर 2 रिक्शा नेहरू नगर व 1 रिक्शा ठाणे जे मुम्ब्रा से चोरी करने की बात कबूल की है।इसके अलावा जब पुलिस ने उसके माध्यम से चोरी किए हुए रिक्शो की रिकवरी शुरू की तो पुलिस को कुल 15 रिक्शे मिले।जिन्हें कल्याण में ले जाकर उसने 10 से 15 हजार में बेचे थे।पुलिस ने कुल अपनी जांच पड़ताल में कुल 15 चोरी के रिक्शे बरामद कर लिए है।जोन 7 के पुलिस उपायुक्त पुरुषोत्तम कराड ने बताया की प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त दत्तात्रय शिंदे वरिष्ठ पुलिस रविदत्त शिंदे की देखरेख में यह कार्यवाई हुई है।पंतनगर पुलिस इस तरह से कुल 12 मामलो को सुलझा लिए हैं।