मुंबई। स्वातंत्र्य वीर सावरकर के सम्मान में और उनके विचारों को दूर-दूर तक पहुँचाने के उद्देश्य से अंधेरी पूर्व विधान सभा में गत दिनों ‘वीर सावरकर गौरव यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वातंत्र्य वीर सावरकर द्वारा लिखित “ग्रन्थ दिंडी” इस गौरव यात्रा की विशेष आकर्षण थी।
इस यात्रा में मुख्यमंत्री श्री. एकनाथ शिंदे और भाजपा मुंबई अध्यक्ष-विधायक एड. आशीष शेलार ने उपस्थित होकर देशभक्त नागरिकों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित किया। इस दौरान स्वयं से सहभागी हुए हजारों सावरकर-प्रेमी नागरिकों का आभार जताया।
इस मौके पर सांसद गजानन कीर्तिकर , मुम्बई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी , जिलाध्यक्ष . संतोष मेंढेकर , पूर्व नगरसेवक अभिजीत सामंत , जिला महासचिव एवं गौरव यात्रा के मुख्य संयोजक, मुरजी पटेल (काका), शिवसेना नेता कमलेश राय सहित भारतीय जनता पार्टी, शिवसेना के सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सावरकर प्रेमी नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।.