अपराध शाखा पुलिस ने की कार्यवाई
मुंबई। विक्रोली पुलिस थाने में दर्ज एक बलात्कार के मामले के आरोपी को अपराध शाखा की पुलिस ने 5 साल बाद गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया है। गौरतलब है वर्ष 2018 में विक्रोली पुलिस ने एक 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर अपराध क्रमांक 407/2018 भादवी 376 (2),(एन),328, 342 के तहत मामला दर्ज किया था।इस मामले का आरोपी तब से फरार था और पुलिस को गुमराह कर अलग अलग ठिकानों पर अलग अलग नाम से रहता था।सूत्र बताते हैं की अपना नाम और होलिया बदल कर उक्त आरोपी मैसूर कर्नाटक में काम करता था।जिसकी गुप्त सुचना अपराध शाखा पुलिस को मिली तो पुलिस सक्रिय हो गई।अपराध शाखा की पुलिस ने आरोपी के संदर्भ में तांत्रिक जांच पड़ताल कर आरोपी का ठौर ठिकाना निकाल कर उसे गिरफ्तार कर मुंबई लाया है।सूत्रो के अनुसार आरोपी को यूनिट की पुलिस ने विक्रोली पुलिस के हवाले किया है।अब इस मामले की अधिक जांच विक्रोली पुलिस करेगी।