मुंबई। गोवंडी शिवाजी नगर के म्हाडा कॉलोनी में एक 14 वर्षीय लड़के ने एक 19 वर्षीय लड़के की हत्या कर दिया।दिन दहाड़े घटी इस घटना के बाद पुरे परिसर में सनसनी फ़ैल गई है। शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरिक्षक अर्जुन रजाने ने बताया की कल लक्षमी पूजन के दिन दोपहर दो बजे के करीब यहां इमारत क्रमांक 15 बी के पास कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे।इसी बीच उन बच्चों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
उक्त झगड़ा देखते ही देखते इतना बढ़ गया की एक 14 वर्षीय लड़के सुनील नायडू (19) की चाक़ू मारकर हत्या कर दिया।इस घटना के समय आरोपी लड़के का 13 वर्षीय भाई भी वहां मौजूद था।पुलिस सूत्र बताते हैं की आरोपी लड़के ने अपने पास रखे चाक़ू से सुनील नायडू पर कई वार किया है।खून से लथपथ जमीन पर पड़े सुनील को जब अस्पताल पहुंचाया गया तो डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार किया है।इस मामले की अधिक जांच पुलिस निरिक्षक खातपे व उनकी टीम कर रही है।