चेंबूर घाट वाले क्षेत्र की महिलाओं को शत-प्रतिशत कंप्यूटर साक्षर बनाने का अभियान
मुंबई । आज देश 21वी सदी में प्रवेश कर गया है। देश में कंप्यूटर और संचार क्रांति की आंधी बह रही है। ऐसे में बच्चे, बूढ़े और जवानों में कंप्यूटर सीखने की होड़ मची हुई है। लेकिन अनेक बार गरीब तबके के लोग फीस के अभाव में कंप्यूटर सीखने से वंचित रह जाते है। वहीं चेंबूर खारदेव नगर घाटला परिसर जहां अधिकांश झोपड़पट्टियों वाला इलाका है।
यहां की महिलाओं को समय के साथ चलने के लिए मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने का बीड़ा श्री कम्प्यूटर इंस्टीट्यूट के निदेशक दशरथ यादव सर व उनकी टीम ने उठाया है। इस अभियान में महिलाओं को कंप्यूटर के बारे में बुनियादी जानकारी दी जाएगी। आगामी 10 दिनों के लिए उन्हें दैनिक व्यावहारिक जीवन में कंप्यूटर के महत्व और उन्हें कैसे उपयोग और संभालना है, उसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसका उद्घाटन गत दिनों सामाजिक कार्यकर्ता किशोरदादा जगताप के साथ-साथ मनसे नेता और पूर्व नगरसेवक राजा भाऊ चौगुले, जेब्रो फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष गडकरी, सामाजिक कार्यकर्ता स्वातिताई पाटिल, मीनाक्षी देशमुख, रेखा सावंत, यमुना मुलिक नीलिमा शिंदे, कवि गणेश मिरगुले, योगेश पाटिल, मुन्नावर शेख, विश्वनाथ आवले, शिवाजी जोरे, विनोद गुप्ता, उत्तम पवार आदि उपस्थित थे। .. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुनील कांठे, प्रमोद केंजले, मिलिंद खरात, रोशन ठक्के, भाई लिंगायत आदि ने विशेष प्रयास किया।